google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोड्डा: जदयू युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद ने 26 जनवरी पर झंडा तोलन किया

समाज जागरण

गोड्डा। 26 जनवरी 2026, सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ झंडा तोलन किया।

इस अवसर पर हारुन रशीद ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान की उपलब्धि का प्रतीक है, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमें आज़ादी, समानता और सभी धर्मों एवं वर्गों के बीच भाईचारे का संदेश देता है। राष्ट्रीय ध्वज को देश की शान बताते हुए उन्होंने कहा कि झंडा तोलन का कार्यक्रम हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है।

HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection
HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection

इस अवसर पर महागामा प्रखंड अध्यक्ष निर्मल कुमार दास ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलजुल कर चलना चाहिए और दुख-सुख में एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमी असलम, जिला उपाध्यक्ष इबादत अंसारी, बुआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष युवा मोहम्मद इब्राहिम अंसारी, रंजन शुक्ला, मोहम्मद अख्तर अंसारी, राम नारायण मोदी, चंदन कुमार रविदास, मोहम्मद हसन रशीद, मोहम्मद शाहनवाज खान, मोहम्मद फतेह आलम, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, प्रभु कुमार शर्मा, सदानंद शर्मा, सुखदेव कुमार, स्मृति कुमार सिंह, शिवम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)