google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

नोएडा। पूरे देश में 77वें गणतंत्र दिवस के उत्साह के बीच, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के निवासियों ने भी इस अवसर को बड़े ही जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोसाइटी के सभी निवासी एक साथ जुटकर इसे एक महोत्सव की तरह मनाने के लिए उपस्थित हुए।

HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection
HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection

कार्यक्रम में एओए (एरिया ओनर्स एसोसिएशन) के प्रेसिडेंट श्री विवेक दीक्षित और अन्य एओए मेंबर्स ने सोसाइटी के सीनियर सिटीजंस के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। इसके पहले सोसाइटी में सुरक्षा टीम की देखरेख में झंडा मार्च का आयोजन किया गया।

निवासियों द्वारा बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरे सोसाइटी का वातावरण देश प्रेम और उत्साह से भर गया।

एओए प्रेसिडेंट विवेक दीक्षित ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें उन वीरों और संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र और मजबूत गणतंत्र में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सोसाइटी के चहुंमुखी विकास के प्रण को दोहराया और सभी निवासियों से मिलकर एक आदर्श और समृद्ध सोसाइटी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन सभी निवासियों ने आपस में मिठाई बांटकर किया। इस अवसर पर सोसाइटी के अन्य रेसिडेंट गौरव अग्रवाल, संकल्प शर्मा, ऋषि शर्मा, रणजीत बिष्ट, रोहित गुप्ता, सुशांत सिरोही, डॉ. राजेश गुप्ता, विशाल पाल, सुदर्शन टेकरीवाल, राज कपूर, केएल शर्मा, एनके शर्मा, अनुभव जैन और महिला शक्ति सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस प्रकार पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में गणतंत्र दिवस का उत्सव न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े

पुनपुन महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो को धूम


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)