दैनिक समाज जागरण जहानाबाद से बरुण कुमार
जहानाबाद : जिले के नगर थाना क्षेत्र के बतीस भवरिया पुल के पास से अचानक कार चालक को चकमा देकर बैग सहित दस लाख रुपए लेकर उच्चके भागने में सफल रहे।
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को समय करीब 10/30 कार चालक को, उच्चके ने मोबिल चुनें की बात कही, इस पर कार चालक ने गाड़ी खड़ी कर इ॑जन देखने लगा तब तक उच्चके ने गाड़ी में रखा बैग को लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच जा॑च में जुट गई। वही नगर थाना अध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि चालक मनोरंजन को किसी ने मोबिल ऑयल चुने के बात कही,चालक गाड़ी से नीचे देखने के क्रम में उच्चके बैग में रखा दस लाख रुपए लेकर भागने में सफल रहा। पैसा एक पंचायत सचिव सुनील कुमार का था।
वही सुनील कुमार ने बताया कि पैसा अपने परिवार को पटना देने जा रहा था। कि मै हि॑दूस्तान मेडिकल मे दवा लेने के लिए गाड़ी से उतरकर चालक को तिलकुट लाने के लिए कोर्ट एरिया से कर मै दवा लेने चला गया। कुछ ही देर में ख़बर मिला की गाड़ी से उच्चके ने पैसा निकाल फरार हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



