दैनिक समाज जागरण जहानाबाद से बरुण कुमार
जहानाबाद : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय ऐतिहासिक गांधीमैदान में सुमंगलम में सामूहिक सुंदरकांड पाठ को लेकर समस्त जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है। ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य एवं सुमंगलम के आयोजक श्री राकेश जी ने बताया कि कार्यक्रम में सामूहिक सुंदर काण्ड पाठ करने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा कार्यक्रम आयोजन को लेकर गांधीमैदान में मैदान के समतलीकरण भी किया गया है ताकि भक्तजनों को सहूलियत हो। राकेश जी के अनुसार सुमंगलम का शुभारंभ हुलासगंज स्थान के महान संत स्वामी हरेरामाचार्य जी के द्वारा किया जाएगा, श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य और बोधगया आश्रम के प्रमुख स्वामी परमतेज,भाजपा विधान पार्षद और स्थानीय निजामुदीनपुर निवासी अनिल शर्मा जी भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
सुमंगलम के आयोजक राकेश जी ने बताया कि यह कार्यक्रम 2016 से हर वर्ष अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि भक्तगण संस्कार टीवी के प्रमुख गायक हरिपाल आहूजा के साथ लयबद्ध तरीके से सामूहिक सुंदरकांड पाठ करते हैं जो अलौकिक दृश्य पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति और सुखमय जीवन एवं भक्तिमय माहौल बनाना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



