पटना जिले के पालीगंज में ठगों ने किया सात लाख के गहनों की ठगी

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज थाना अंतर्गत धरहरा गांव में अज्ञात ठगों ने एक व्यक्ति से गुरुवार को सात लाख के गहने ठगकर भाग निकला। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने थाने में किया है।
जानकारी के अनुसार मामला पटना जिले के पालीगंज थाना अंतर्गत धरहरा गांव की है। जहां के निवासी चन्द्रदेव प्रसाद गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ दरवाजे पर बैठा था। उसी दौरान वहां दो अनजान व्यक्ति पहुंचा। उनदोनो ने बताया कि मैं पीतल के बर्तन तथा सोने की गहना की सफाई कर नया की तरह बना देता हूँ। जिसकी बातों में आकर चन्द्रदेव प्रसाद ने पीतल का लोटा साफ करने को दिया। जिसे दोनो ने साफ कर अच्छा बना दिया। उसके बाद उन्होंने सोने की अंगूठी दी जिसे भी साफ कर नया की तरह चमका दिया। छह देख पत्नी ने भी चार सोने की चूड़ियां दी जिसे भी केमिकल में डालकर साफ किया और सुखाने के बहाने कागज में लपेट लिया। वही अचानक दोनो ने गहने लेकर तेजी से बाइक की ओर भागा। जबतक की दोनो पति पत्नी कुछ समझ पाते ठगों ने बाइक पर सवार होकर पालीगंज बाजार की ओर भाग निकला। जिसके बाद ठगी का शिकार चन्द्रदेव प्रसाद ने पालीगंज थाना पहुंचकर अज्ञात ठगों के खिलाफ सात लाख की गहने ठगी करने की लिखित शिकायत किया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)