google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के पदाधिकारी ने विधायक का किया आभार

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता खरसावां
वन अधिकार कानून 2006 के तहत झारखंड राज्य में 29 दिसंबर 2020 को बड़े पैमाने पर वन पट्टा वितरित किया गया है। इन वन पट्टों‌ के निर्धारण में कई त्रुटियां होने की शिकायत विभिन्न संगठनों के द्वारा विभाग को समर्पित किया गया है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक दशरथ गहराई ने मानसून सत्र के शून्य काल में सदन के माध्यम से सरकार से मांग रखते हुए कहा है। कि उपरवर्णित तिथि को वितरित किये गये वन पट्टों में आवश्यक सुधार किया जाय। वहीं झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के केंद्रीय सदस्य सोहनलाल कुमार ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई की इस सराहनीय कार्य पर धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा है। कि वितरण किया गया प्रमाण पत्रों में कुछ त्रुटियां सुधार करने हेतु 20 फरवरी 2021 को ही मुख्यमंत्री सचिवालय को फाईल के साथ ज्ञापन सौपा गाया है। इस ज्ञापन को स्मरण कराने के उद्देश्य से खरसावां विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई को झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन की ओर विधानसभा में बिषय को प्रस्तुत करने हेतु ध्यानाकृष्ट कराया है जिसे विधायक ने विधानसभा में प्रश्न रखा है जो सराहनीय काम किया है। ईस काम के लिए माननीय विधायक महोदय को हमारी संगठन की ओर से धन्यवाद व आभार प्रकट करता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)