google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजनगर में कल्याण विभाग द्वारा 10 लाभुकों के बीच कुक्कुट वितरण।

रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर (सरायकेला)झारखंड

राजनगर:- राजनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत कल्याण विभाग द्वारा 10 लाभुकों के बीच लो इनपुट 400 बैक्यार्ड लेयर कुक्कुट वितरण किया गया।इस मौके पर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरुण महतो एवं राजनगर पंचायत की मुखिया राजो टुडू के हाथों सभी 10 लाभुकों को कुक्कुट पालन में उपयोगी सभी सामग्रियां वितरण की गई।जिसमें प्रत्येक लाभुकों को 400 पोल्ट्री चूजा,दस बोरा आहार(फीड),विटामिन दवाईयां,एवं पोल्ट्री फार्म में उपयोगी सभी किट दी गई।मौके राजनगर पंचायत की मुखिया राजो टुडू ने कहा यह झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है,जिसमे अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति गरीब बेरोजगार महिला पुरुषों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है,इसके लाभुकों को कल्याण विभाग द्वारा शतप्रतिशत अनुदान पर यह लाभ मिलता है,अथार्त निःशुल्क पोल्ट्री चूजों के साथ पोल्ट्री फार्म की किट निःशुल्क दी जाती है।
वहीं इस मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ पाने वाले लाभुकों ने झारखंड सरकार का धन्यवाद आभार प्रकट किया।इस दौरान लाभुकों ने यह भी कहा कि कुक्कुट पालन हेतु मनरेगा द्वारा आवास(पोल्ट्री फार्म) की भी स्वीकृति हुई थी,परंतु मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के कारण अब तक पोल्ट्रीफार्म नही बन पाया है, फिलहाल हमे अपने आवास में जगह बना कर पालन करना होगा।
इस मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार महतो,मुखिया राजो टुडू,प्रभारी मुखिया तुम्बी बारी, समिति सदस्य आरती हांसदा,समेत अन्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)