दैनिक समाज जागरण 13.01.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से नगर अध्यक्ष श्री फतेह चन्द्र टुडू जी के नेतृत्व में भारत वर्ष के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी के 241 वीं शहादत दिवस पर बाबा तिलका मांझी चौक डिमना स्थित आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री फतेह चन्द्र टुडू जी ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने ब्रिटिश हुकूमत को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पहाड़िया एवं संथाल के साथ साथ सभी को साथ लेकर उलगुलान का विगुल फूंका उन्होंने नारा दिया धरती हमारी है।
बाबा तिलका मांझी को 13 जनवरी 1785 को फांसी दी गई थी, उनके मृत्यू के बाद भी आदिवासी ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते रहे। बाबा तिलका मांझी को आज भी आदिवासी लोग नायक के रूप में याद करतें हैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं शोसान और शासक के खिलाफ आवाज को बुलंद रखने का प्रेरणा लेते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश मुर्मू, प्रभात सिंह, रंजीत देव, कृष्ण हांसदा, संजू कुटिया, सनातन हांसदा, प्रधान मुदुयया, अविनाश मिश्रा , दिनेश लोहार आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



