हौसला बुलंद चोरों ने थाने के नाक के नीचे चोरी कर दी पुलिस को चुनौती
समाज जागरण/ अभय कुमार पटेल
करमा/ सोनभद्र। स्थानीय थाना के चंद कदम पर अज्ञात चोरों ने बीती रात दो घरों में चोरी कर पुलिस को चुनौती देते हुए पंपिग सेट मशीन व जनरेटर उठा ले गए।पुलिस की गस्त पर उठा सवालिया निशान।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना के नाक के नीचे करमा बाजार में सोमवार की रात शिवशंकर तिवारी के घर में रखा पंपिंग सेट मशीन और दशरथ तिवारी के दरवाजे पर रखा जनरेटर पुलिस को चुनौती देते हुए उठा ले गए। लोगों की बात करें तो पुलिस हवा में पिकेट ड्यूटी पर तैनात है, पुलिस की हूटर जैसी आवाज़ का भी नहीं चोरों को नहीं है डर। पुलिस है डाल डाल तो चोर हैं पात पात। एक तरफ जहां पुलिस गस्त पैदल यात्रा कर सन्देश देती है वहीं दूसरी तरफ चोरी कर चोर पुलिस को चुनौती दे चले जाते हैं।
बता दें पिछले सोमवार को कसया खुर्द एवं बसदेवा में अज्ञात चोरों ने विनोद कुमार का बक्से का लाक तोड़ कर स्टाटर, आटो कट, रींच पिलास उठा कर ले गए एवं लक्ष्मण दूबे का समरसेबल, स्टाटर आटो कट उठाकर ले गए जिसे भुक्तभोगी परेशान है। जिससे दोनों किसानो की सिंचाई बाधित होने लगी है। किसानों ने संबंधित थाने में सूचना दे दी है सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल करना शुरू कर दिए हैं परन्तु आज तक कुछ पता नहीं चल पाया। उसके पहले भी दर्जनों बोरी डीएपी उर्वरक की चोरी हुई। समर सेबल बसदेवा निवासी आशू ताला तोड़ कर उठा ले गए थे।पता नहीं चला। हौंसला बुलंद चोर चोरी करने बीती रात फिर चार चक्का से आशू के बोर पर रात सवा ग्यारह बजे पहुंच गए। परन्तु परिजनों की नीद खुल गई शोर करने पर कोहरे का लाभ उठाकर चलते बने। प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक लिखित तहरीर मिली है, चोरी का खुलासा तत्काल करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



