वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिला भाजपा कार्यालय धमंगज में एक प्रेस वार्ता कर विधायक अभय कुमार वर्मा ने एनडीए का संकल्प पत्र की घोषणा कर कहा कि हमारी घोषणा कोई कागजी नहीं वल्कि पार्टी का संकल्प पत्र है। इन्होंने जो संकल्प मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र में किया और सरकार बनने पर पूरा भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई लोक लुभावन घोषणा तो कर देता है और वह सिर्फ जनता को भ्रमित कर वोट पाना चाहते हैं। किन्तु हमारी सरकार की यह गारंटी है। यह गारेंटी पीएम नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा दी जा रही है। जो उसे पूरा भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे, अभी हाल ही में ही पिछले दिनों एनडीए के वर्तमान कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक जीविका दीदियों को रोजगार के लिए दस हजार रुपए दिए गए और आने वाले एनडीए सरकार में महिला रोजगार योजना से महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी ताकि वह रोजगार बढ़ा सकें और लखपति दीदियां बन जाए। लक्ष्य है एक करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति। उन्होंने कहा कि फिर से एनडीए सरकार आएगी तो किसानों को सम्मान निधि कि राशि छह हजार से अब बढ़ाकर नौ हजार की सहायता राशि कर दी जाएगी।

इसके अलावे भी अभय कुमार वर्मा ने एनडीए के संकल्प पत्र पर चर्चा कर बताया कि मत्स्य पालकों को 4,500 से बढ़ाकर 9,000 की सहायता राशि, एमएसपी की गारंटी सभी फसलों के लिए एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख करोड़ का निवेश, हर अनुमंडल में एससी वर्ग के विद्याथियों के लिए आवासीय विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रति माह 2,000, ईवीसी वर्ग की जातियों को ?10 लाख तक की सहायता, गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता, 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन 125 यूनिट मुफ्त विजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन। 5,000 करोड़ से जिले के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प क7 एक्सप्रेसवे व 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण मेडिसिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, मां जानकी की जन्मस्थली का विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकास, पटना, दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं 4 नए शहरों में मेट्रो इत्यादि देने का संकल्प लिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



