google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद का गठन, पूर्वी सिंहभूम की जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू सदस्य मनोनीत

दैनिक समाज जागरण 01.12.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिनियम की धाराओं के अनुरूप योजनाओं की समीक्षा सुनिश्चित करने हेतु झारखंड सरकार के महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त द्वारा झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद का गठन किया गया है। यह गठन भारत सरकार की ऑपरेशनल गाइडलाइंस 2006 की कंडिका 2.2.4 (A) तथा अधिनियम की धारा 12(1) के आलोक में किया गया है।

इस परिषद में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष कुमार ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती बारी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि उनके मनोनयन से पूर्वी सिंहभूम जिले में मनरेगा योजनाओं के सुदृढ़ एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मुर्मू ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)