google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व एड्स दिवस पर राम नगीना फार्मेसी कॉलेज द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। दुद्धी मे विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को राम नगीना फ़ार्मेसी कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संरक्षक उपेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जबकि संचालक शुभांगी अग्रहरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर फ़ार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सिशान्त राव दिव्य तथा नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या आमीना नसरीन भी मौजूद रहीं। सभी सहयोगी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर जागरूकता संदेशों के साथ नगर भ्रमण कर सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात छात्रों द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक प्रशासन के सहयोग तथा शिक्षकगण की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के अंत में संरक्षक उपेंद्र यादव नें दोनों प्राचार्यों तथा शिक्षकगण ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें बधाई दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)