google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रविंद्र कुमार ने संभाला जिलाधिकारी बलिया का पदभार



-हुई नई तैनाती
-कौशांबी जिले के मूल निवासी 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जिलाधिकारी

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

बलिया : नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को कोषागार में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार मूलतःकौशाम्बी जिले के निवासी हैं। वह इससे पहले उन्नाव और कन्नौज में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपर आयुक्त के रूप में तथा आगरा, सहारनपुर, संतकबीरनगर तथा बहराइच में भी अपनी सेवाएं दी हैं। बलिया जनपद में आने से पूर्व वह विशेष सचिव आबकारी के पद पर कार्यरत थे। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करते समय कहा कि उनका उद्देश्य है सरकारी योजनाओं को जनसामान्य तक अधिक से अधिक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करना।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)