समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 01 मार्च 2023 :- विश्रामपुर प्रखंड के गुरी पंचायत में बनकर तैयार माता शबरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं आदमकद प्रतिमा की स्थापना पांच मार्च को होगा.उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय ने आज विश्रामपुर में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों दी.उन्होंने बताया की गुरी में नवनिर्मित माता शबरी मंदिर में आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जायेगी.जिसे ले कर पांच मार्च 2023 को विधिवत पूजन,धर्मिक अनुष्ठान,मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा,मूर्ति का अनावरण,झांकी,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा.जिसके मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी,छरपुर विधायक पुष्पा देवी,विशिष्ट अतिथि पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां एवं आरसीयू के कुलाधिपति सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी भी शामिल होंगे.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.राजन पांडेय ने क्षेत्र के तमाम लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



