google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिले में नहीं थम रही शराब की तस्करी, विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एवं एक वाहन जप्त

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्करों द्वारा शराब की तस्करी के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। जैसे गाड़ियों में तहखाना बनाना, सब्जी के नीचे शराब छिपाना उत्पाद विभाग और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन शराब की कुछ खेप पकड़ी जा रही है। उत्पाद विभाग व पुलिस के द्वारा लगातार जिले में शराब सेवन करने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के अनुश्रवण में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि ठाकुरगंज की ओर से एक कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जाने वाली है, सूचना के क्रम पुलिस के नेतृत्व में एन०एच० 327ई0 सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक कार पुलिस को देखते ही उक्त कार के चालक अररिया जाने वाली एन०एच० 327ई० पर तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस दल के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया।

उक्त कार जिसका रजि० नं०-DL8CP8555 की जॉच हेतु दो स्वतंत्र साक्षी के समक्ष तलाशी नियम का पालन करते हुए विधिवत् तालाशी ली गयी, जिसमें कुल 185.64 ली० अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इस संदर्भमें बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत बहादुरगंज थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)