google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जोंधरा में रेत परिवहन कर रहे हाईवा ने बाइक सवार को मारी ठोकर दो गंभीर रूप से घायल



दैनिक समाज जागरण विवेक देशमुख

मस्तूरी । मुख्यालय के ग्राम पंचायत जोंधरा में रेत परिवहन में लगे हाईवा CG10AK9936 जोंधरा के समीप ग्राम पंचायत चिस्दा में रेत खाली करके वापस रेती घाट की ओर जा रहा था तभी तक्षशिला स्कूल जोंधरा के आगे मोड में जोंधरा की ओर से आ रही सेमराडी निवासी भागवत गोड अपने एक रिश्तेदार के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक CG04DK7593 में सवार होकर अपने घर आ रहे थे तभी जोंधरा में मोड़ के पास तेज रफ्तार से चल रही हाईवा ने बाइक सवारो को ठोकर मार दी जिसके कारण उनके दोनों व्यक्तियों के एक का पैर और दूसरे का सर में गंभीर चोटे आई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और भीड़ ने तत्काल 108 में फोन कर दुर्घटना ग्रस्त हूऐ लोगों को स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजवाया और मौके ग्रामीणों ने हाईवा चालक को बंदी बनाकर रखे हुए थे। पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)