नोएडा। सोशल मीडिया पर नोएडा के सेक्टर-18 स्थित खानपान की दुकानों को लेकर एक वीडियो और ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया यूज़र महेंद्र माही (@MahendrMahii) ने नोएडा के जिलाधिकारी और जिला खाद्य सुरक्षा विभाग से अपील करते हुए कहा है कि यदि प्रशासन को बच्चों और आम लोगों के स्वास्थ्य की ज़रा भी चिंता है, तो सेक्टर-18 की खाने-पीने की दुकानों की गुणवत्ता की तुरंत जांच कराई जाए।

वायरल ट्वीट में दावा किया गया है कि सेक्टर-18 में मिलने वाला चाय, पराठा, बिरयानी और अन्य खाद्य पदार्थ बेहद घटिया गुणवत्ता के हैं। आरोप है कि यहां पराठे पूरी तरह मैदे से बनाए जा रहे हैं, वहीं घटिया और बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है।

महेंद्र माही ने ट्वीट में यह भी लिखा है कि चाहे ऐश्वर्या जैसी नामी दुकानों की बात हो या अन्य ठेलों और रेस्टोरेंट्स की—अधिकांश जगहों पर सस्ते और अस्वास्थ्यकर सामान से बच्चों और युवाओं को दिन-रात खाना खिलाया जा रहा है। इससे उनकी सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
वायरल वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ दुकानदार आम लोगों से मोटा पैसा वसूलकर उन्हें ज़हर परोस रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि खाद्य सुरक्षा विभाग तत्काल छापेमारी करे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-18 नोएडा का प्रमुख व्यावसायिक और छात्र क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे, छात्र और नौकरीपेशा लोग रोजाना खाना खाते हैं। ऐसे में अगर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब है, तो यह एक गंभीर जनस्वास्थ्य का मामला बनता है।
फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
ध्य़ान दे: खबर वायरल विडियो के आधार पर लिखी गई है समाज जागरण पृष्टि नही करता है।
NoidaNews, #Sector18Noida, #NoidaViralVideo, #FoodSafety, #घटियाखाना, #NoidaFood, #DMNoida, #FoodDepartment, #PublicHealth, #बच्चोंकीसेहत, #NoidaBreaking, #UPNews, #GautamBuddhNagar



