google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जुगैल मे मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर, दूरसंचार मंत्री को सौंपा ज्ञापन*

ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी।  दैनिक समाज जागरण

जुगैल/ सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव गोंड व ग्राम प्रधान जुगैल प्रतिनिधि समाज सेवी दिनेश यादव ने‌ रेल एवं दूरसंचार विभाग भारत सरकार के मंत्री से मिलकर आदिवासी क्षेत्र ग्राम जुगैल व खरहरा, कुलडोमरी में आजादी के इतने वर्षों बाद भी मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण सरकार की किसी भी योजना का ग्रामीण लाभ लेने में वंचित, इसी को लेकर भारत सरकार दूरसंचार विभाग मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जानकारी देते हुए इस क्षेत्र के बारे में अवगत कराते हुए कहा गया कि एक वर्ष पहले मोबाइल नेटवर्क का टावर लगाया गया। परंतु आज तक उस टावर को चालू नहीं किया गया। इसी बात को अवगत कराते हुए मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहे कि एक महीने के अंदर आदिवासी क्षेत्र में नेटवर्क चालू हो जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)