सदर संवाददाता/ अल्ताफ कादरी। दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरी निष्फ के तालाब नुमा गड्ढे में बीती रात नवयुवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ राजा 25 वर्ष पुत्र संगम सिह निवासी गौरी निस्फ बीती रात गुरुवार को कुछ सामान लेने गांव में ही गोमती पर गया हुआ था कहा जा रहा है कि वहां पर उसकी कुछ लोगों के साथ कहा सुनी हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार पुराने घर में सोता है व मृतक अपने दादी के साथ नव निर्मित घर में सोता था। रात में युवक कब कमरे से बाहर निकल कर गया गड्ढे में कैसे पहुंचा ये तथ्य समझ से परे है। मौके पर सुबह राहगीरों ने गड्ढे में शव देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई जिससे हड़कंप मच गया। उसी समय गांव से ही किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी डॉ चारु द्विवेदी, कोतवाल सतेन्द्र राय,चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी श्रीमती द्विवेदी ने बताया कि घटना क्रम की विस्तृत जांच की जाएगी व तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमाटर्म हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



