google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना जुगैल पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित प्रकरण में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2025 धारा 137(2), 65(1), 64(2) बीएनएस व 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त कुश पुत्र बच्चा दूबे निवासी ग्राम कदरा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 21 वर्ष को आज दिनांक 18.03.2026 को समय करीब 08:10 बजे मुखबिर की सूचना पर चौरा तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)