google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु एसपी के नेतृत्व में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई”

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान बैरियर बन्द होने से निरंतर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे आमजन को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।


उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 18.03.2026 को अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फोल्डिंग बैरियर स्थापित कर मार्ग को प्रभावी ढंग से टू-वे संचालित कराया गया।


इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के परिणामस्वरूप जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।


जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु सतत प्रतिबद्ध है तथा इसी क्रम में आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)