google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जुगैल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 40 किलो महुआ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

जुगैल/ सोनभद्र। जनपद की जुगैल पुलिस ने 40 किलोग्राम महुआ चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया महुआ, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 30 जुलाई 2026 को हुई चोरी की घटना के त्वरित खुलासे के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी टोला खड़िया निवासी चंद्रवती केवट के घर से दो दरवाजों के ताले तोड़कर लगभग 40 किलोग्राम महुआ चोरी कर लिया गया था। चोरी के बाद दो आरोपी मोटरसाइकिल से फरार होने का प्रयास कर रहे थे। पीड़िता और ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया। सूचना मिलने पर जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम रमडीहा निवासी अम्बुज तिवारी उर्फ सोनू तिवारी के रूप में हुई है।


उसके पास से चोरी का 40 किलोग्राम महुआ, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने वाली लोहे की रॉड और लोगों के हमले से बचाव के लिए रखा गया एक नुकीला पंच बरामद किया गया। इस संबंध में थाना जुगैल पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 331(3) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)