google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा पुलिस ने चोरी का किया सफल अनावरण, नकदी, चांदी की पायल व दस्तावेज बरामद, आरोपी गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

ओबरा/ सोनभद्र। स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, चांदी की पायल और पीड़िता के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जनपद में अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई।
जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई की रात सेक्टर-04 स्थित आरओ पानी टंकी के पास लाजो पत्नी स्वर्गीय राजा के मकान में चोरी हुई थी। अज्ञात चोर दीवार तोड़कर घर में घुसा और ₹3,500 नकद तथा एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर फरार हो गया।


पीड़िता ने घटना के बाद थाना ओबरा में तहरीर दी, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। चिल्ड्रेन पार्क ओबरा के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा मकान से आरोपी प्रवीण उर्फ बल्ली (26 वर्ष) पुत्र पतिराम गोंड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रवीण वर्तमान में सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा का निवासी है। उसका मूल निवास ग्राम कसारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ है।

तलाशी के दौरान, आरोपी के कब्जे से ₹3,000 नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, पीड़िता के नाम का आधार कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोत्तरी की। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा), हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल, कांस्टेबल राहुल श्रीवास और कांस्टेबल जय सिंह शामिल थे।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)