google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कछुआ गति से सड़क मरम्मत कार्य, निर्माण संस्था के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी

मुख्यमंत्री पकीपथ निर्माण योजना के 2022-23 वित्तीय वर्ष के पातीयाला बटतल से कालाछड़ा बाजार तक सड़क निर्माण का कार्य आज तक अधूरा है। ———————————–कछुआ गति से सड़क मरम्मत कार्य, निर्माण संस्था के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
———————————–
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की ध्यान आकृष्ट। ———————————– वर्तमान सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ इस मुहिम के तहत विकास के लक्ष्य के लिए प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में विकासात्मक कामों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण कार्य सहित अन्य परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की आवंटन कर रही है। ताकि जन सामान्य की परियोजनाओं के जरिए समस्याओं का समाधान किया जा सके। लेकिन श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा के अधीन मुख्यमंत्री पकीपथ निर्माण योजना के 2022-23 वित्तीय वर्ष के सड़क निर्माण का पातीयाला बटतल से कालाछड़ा बाजार तक पकीपथ निर्माण के लिए धन आवंटित किया गया था असम सरकार द्वारा, लेकिन आज तक यह कई सालों से काम अधूरा है। विभाग के अधिकारी लंबे समय से मौन भूमिका निभा रहे हैं, दिन बीत रहे हैं और पातीयाला बटतला से कालाछड़ा सड़कों के मरम्मत कार्य न होने की वजह से बारिश के मौसम में स्थिति गंभीर हो गई है, सड़क पर जगह-जगह मौजूद गड्ढे भी खतरनाक आकार ले रहा हैं। कई वर्षों से कछुआ गति से चल रही सड़क की मरम्मत पर लोगों में नाराजगी है। निर्माण विभाग की भूमिका पर कई सवाल उठ रहे हैं। पातीयाला बटतल से कालाछड़ा क्षेत्र की लाइफलाइन इस जगह पर पंचायत चुनावों के कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कुछ हिस्सों में कुछ मिट्टी और पत्थर डालकर रोलर से काम किया सिर्फ दिखावे के लिए। लेकिन अब तक असली काम कुछ नहीं हुआ है। पंचायत के अंत में ठेकेदार का काम भी बंद है। स्थानीय लोगों का आरोप है की उक्त सड़क से रोजाना हजारों नागरिकों का आना-जाना होता है लेकिन इसे निर्माण कार्य को ठेकेदार नजरअंदाज कर रहा है, इस इस विषय में जानकारी होते हुए भी दुल्लभछड़ा रामकृष्णनगर निर्माण विभाग के टी आर सब डिवीजन के अधिकारियों की कोई सक्रियता नहीं है। वर्तमान में वाहनों के चलने में गंभीर समस्या हो रही है। इससे कई गाँवों के लोग और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएँ स्कूल-कॉलेज सहित मरीज को हॉस्पिटल ले जाने में अत्यधिक कठिनाई का सामना कर रहे हैं। इसलिए इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य में देरी न करते हुए जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए प्रभावित क्षेत्रवासियों ने लोकप्रिय असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का ध्यान आकर्षित किया।

असम श्रीभूमि संवाददाता सचिंद्र शर्मा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)