google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कई महीनों से गंभीर रूप से घायल नंदी महाराज का उपचार किया गया*

मिलक अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा आवारा गोवंश के लिए नगर की गौशाला में जगह नहीं है।

*मिलक।* जाति धर्म व गौ माता के नाम पर मर मिटने का दाम रखने वाले तो बहुत हैं। पर जब वही गौ माता कहीं घायल पड़ी कराह रही होती है, तो उनके दर्द को महसूस करने वाला कोई नहीं होता हैं। कुछ ऐसा ही मामला मिलक नगर में देखने को मिला जहां घायल नंदी महाराज पिछले कई महीनो से पूरे नगर में इधर-उधर तड़प रहे थे, उसके इलाज व देखभाल के लिए कोई आगे नहीं आया। वह तो भला हो समाजसेवी गौ रक्षा सेवा अंकित कुमार जोशी व उनकी टीम का जो उसके इलाज के लिए आगे आए। मिलक नगर के मोहल्ला रौरा खुर्द वार्ड नंबर 13 में एक नंदी महाराज घायल व लाचार अवस्था में पिछले कई महीनों से दर्द से कराह रहे थे। आते-जाते लोग उसको देखते और मुंह फेर लेते थे। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। वही समाजसेवी गौ रक्षा सेवा अंकित कुमार जोशी की नजर नंदी महाराज पर पड़ी। तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना नगर पालिका परिषद मिलक के अधिशासी अधिकारी को फोन करके दी थी। कि नंदी महाराज के पैर में तार वाला ब्लेट लगने से सेप्टिक फैल गया है। जिसको बेहतर उपचार के लिए नगर में बनी गौशाला भिजवाया जाए। तब नगर पालिका परिषद मिलक के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा की गौशाला में आवारा को गोवंश के लिए जगह नहीं और हम इसको गौशाला नहीं भिजवा सकते। समाजसेवी गौ रक्षा सेवा अंकित कुमार जोशी ने तुरंत अपनी टीम को सूचना दी फिर किया था। देखते ही देखते पूरी टीम जुट गई। डॉक्टर को बुलाकर इलाज व सेवा करने लगे।

पिछले कई महीने से चल रहे इलाज में नंदी महाराज का पेर कुछ ठीक हो गया। गुरुवार की रात्रि समय करीब 9:00 बजे डॉक्टर ना होने के कारण अंकित कुमार जोशी ने मोहल्ले वासियों की मदद से नंदी महाराज का खुद ही इलाज किया। समाजसेवी गौ रक्षा सेवा अंकित कुमार जोशी ने बताया कि नगर हमें जहां भी कोई को गौवंशीय पशु घायल या बीमार अवस्था में दिखाई देता है। तो हम उसकी सेवा में जुट जाते हैं। या कहीं से कोई सूचना भी दे देता तो हम वहां पहुंचने का पूरा प्रयास करते हैं। आगे भी हमारा यह मिशन जारी रहेगा। इलाज के दौरान अजय शर्मा उर्फ (गोलू), राज जोशी, सनी जोशी, अभिषेक जोशी, सलोनी जोशी, राजीव कश्यप, शरद जोशी, आयुष जोशी, गोलू जोशी अरुण जोशी, कुनाल जोशी, गौतम जोशी, सौरभ जोशी, कपिल जोशी, जय जोशी आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)