समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/नोडल अधिकारी दयाराम यादव ने बताया है कि काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’’ का आयोजन दिनांक 09 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 9.30 बजे से तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में किया जायेगा। काकोरी शहीद स्मारक लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तुलसीसदन सभागार में किया जायेगा। तुलसीसदन में आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में माननीय मंत्री, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, भूतपूर्व सैनिक/शहीद के परिवारीजन, जनपद के सम्भ्रान्त नागरिक आदि सम्मिलित होगें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



