आरोपियों के कब्जा से चोरी शुदा धान व वारदात में प्रयोग शुदा दोनों मोटरसाइकिल किए बरामद
कालांवाली 03 अक्टूबर (सुरेश जोरासिया) डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने अनाज मंडी कालांवाली से 32 कट्टे धान चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए चोर गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपियों की पहचान गांव कालांवाली निवासी बीरा सिंह उर्फ मामू पुत्र जन्टा सिंह, सज्जन सिंह पुत्र तरसेम सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र गुरदास सिंह, खुशप्रीत सिंह पुत्र रामजीत सिंह व हरदीप सिंह पुत्र मोगा सिंह के रूप में हुई है ।
इस संबंध में प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 02.11.2025 को प्रदीप सिंह पुत्र रूलदू राम निवासी दुकान न. 36 अनाज मंडी कालांवाली की शिकायत पर कि रात करीब 12.30 बजे उसे सूचना मिली की उसके द्वारा एडीशनल मंडी कालांवाली में रखे धान के स्टॉक से दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति धान चोरी कर ले जा रहे हैं । जो शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौका पर काबू कर लिया और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में ले लिया गया । जो आगे की तफ्तीश करते हुए एएसआई रामचंद्र ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर वारदात में प्रयोग शुदा मोटरसाइकिल व उनके द्वारा चुराए गए 32 कट्टे धान उनके कब्जा से बरामद कर लिए । जो दोनों आरोपियों बीरा सिंह उर्फ मामू व सज्जन सिंह को अदालत में पेश किया गया । जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया । जो एएसआई ने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस मामले में वांछित तीन आरोपियों गुरजंट सिंह, खुशप्रीत सिंह व हरदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया । तीनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



