
(सुघर सिंह सैफई)
इटावा। शहर के प्राचीन श्री काली बाड़ी मंदिर पर 86 वॉ गणपति महोत्सव आयोजित हो रहा है। बुधवार की रात महोत्सव में भव्य देवी जागरण आयोजित हुआ। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी शिवानंद महाराज, बाराबंकी से आए सतनारायण दास महाराज, वृंदावन के ओंकारानंद सरस्वती, जगदीश प्रसाद गौड़ व डॉ राजीव त्रिपाठी ने माता का पूजन अर्चन व आरती उतारकर देवी जागरण का शुभारंभ किया।
माता की भेंटों के साथ गणपति महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। वही कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की गई भगवान की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।
देवी जागरण के लिए मंदिर परिसर में माता का दरबार सजाया गया था। मां सिंह वाहिनी दुर्गा के साथ पवन पुत्र हनुमान व बाबा भैरवनाथ की प्रतिमा सजाई गई थी। इस दौरान अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की गई थी। आदर्श म्यूजिकल ग्रुप वृंदावन के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भेंट प्रस्तुत की गई। गायक उज्जवल मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है सुना कर किया।इसके बाद उन्होंने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं, देवा श्री गणेशा देवा, आदि कई गीत व भजन प्रस्तुत किए। गायिका चित्रा सक्सेना मथुरा ने राधा कृष्ण व देवी की भेंटो को गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। चित्रा व व नेहा ने मां भवन चली मां भवन चली, चुनरिया सतरंगी ओ चुनरिया सतरंगी,मॉ मुरादें पूरी कर दे, लाल लाल चुनरी कलियों का हार, व कई लांगुरिया प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। देवी जागरण के बीच में भगवान गणेश का नृत्य, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा, माता काली, शंकर पार्वती, मां दुर्गा की झांकियां प्रस्तुत की गई जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार दिलफूल दिवाकर ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



