google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कैमूर जिला कुश्ती के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पहलवानों के माध्यम से मेडल प्राप्त जिले के रूप में जाना जाएगा।





अनु गुप्ता 53 किलो व पूनम यादव 57किलो भार वर्ग मे लहराया परचम



दुर्गावती प्रखंड के बिछिया व्यायामशाला पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रायल कुश्ती का आयोजन जिला कुश्ती संघ कैमूर के तत्वधान में सुचारू रूप से किया गया। इस ट्रायल प्रतियोगिता में लगभग जिले के 100 पहलवान प्रतिभागीयो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता जो 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक छपरा सारण जिला में आयोजित है उसमें जिला के चयनित पहलवान हिस्सा लेंगे। इस ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में भगवान सिंह यादव और बिहार के कोंच एवं बिछिया एकलव्य सेंटर के प्रशिक्षक अजय कुमार यादव के देखरेख में संपन्न हुआ। वही जिला कुश्ती संघ के सचिव भोरिक सिंह यादव को सभी पहलवानों एवं तकनीकी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। जिला में पहली बार इस तरह की कुश्ती संघ के तत्वाधान में ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।भोरीक सिंह यादव ने बताया कि अब कैमूर जिला कुश्ती के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पहलवानों के माध्यम से मेडल प्राप्त जिले के रूप में जाना जाएगा। सभी खेल प्रेमियों ने सचिव भोरिक सिंह यादव को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।इस आयोजन मे महिला पहलवान शाहाबाद केसरी व पूर्व मे कई बार राज्य स्तरीय विजेता अन्नु गुप्ता 53 किलो और पूनम यादव ने 57 किलो वजन में परचम लहराया।ये दोनों बेटियां किसी परिचय की मोहताज नही हैं कई बार स्वर्ण मेडल प्राप्त कर जिले को गौरान्वित कर चुकी हैं।वही पुरुष पहलवान भी प्रतियोगिता में भाग लिए जिसमें सभी प्रतिभागियों में से पहलवानों का चुनाव किया गया जो बाहर कुश्ती में भाग लेने जाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)