google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शामली।। ट्रिपल मर्डर की घटना से हड़कंप, फैली सनसनी, मां व दो बच्चियों की लाश बरामद 

कांधला(फुरकान जंग) थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई एक महिला व उसकी दो मासूम बच्चियों के शव घर के अंदर दफन मिले मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवा कर लाशों को बाहर निकाला और मामले में महिला के पति व मासूम बच्चियों के पिता फारूक नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी फारुख की पत्नी ताहिरा 35 वर्ष  वह दो बच्ची बहरीन 14 वर्ष आफरिन 6 वर्ष एक सप्ताह पूर्व  लापता हो गई थी। मंगलवार को ग्राम प्रधान थाने पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के पति वह मासूम बच्चियों के पिता फारुख को हिरासत में ले लिया और शक्ति से पूछताछ की तो आरोपी ने, बताया कि उसने हत्या कर शव को घर में बने सेफ्टी टैंक में दफन रखा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह सहित भारी पुलिस पहुंची और गड्ढे की खुदाई कर तीनों लाशों को बाहर निकाला। शव बरामद होते हुए हंगामा का माहौल बन गया।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में ट्रिपल हत्याकांड से सनसनी फैली हुई हैं, आरोपी ने अपनी पत्नी में दो मासूम बच्चों को गोली मार कर मौत के घाट उतारा है। पुलिस हत्या आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।प्रथम दृश्य हत्याकांड घरेलू विवाद का सामने आए और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांधला #UPCrime #महिलाहत्याकांड #बच्चोंकीहत्या #गढ़ीदौलत #फुरकानजंग #उत्तरप्रदेश #CrimeNews #BreakingNews #PoliceUpdate


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)