समाज जागरण डेस्क यूपी
कानपुर के कल्याणपुर में दरोगा जी ने दिखाया दबंगई। दुकानदार को पैसे मांगने पर जहाँ उसके साथ मे गाली गलौच किया वही उसके दुकान को बंद करवाने की धमकी भी दिया। वो तो भला हो स्मार्टफोन और सीसीटीवी की जिसने समय रहते हुए है पूरे मामले को कैद कर लिया। अगर सीसीटीवी नही होता तो अंदाजा लगा सकते है कि बेचारे दुकानदार के साथ क्या होता यह तो सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है।
आरोप है कि पनकी रोड पर एक दुकान मे दरोगा जी ने मिठाई तौलवा लिया, जब दुकानदार ने पैसे मांगा तो दरोगा जी गाली गलौच करने लगा और दुकान बंद करवाने का धमकी दिया। समाज जागरण इस आरोप का पृष्टि नही करता है। थाना कल्याणपुर अन्तर्गत वायरल वीडियो में उ0नि0 सर्वेन्द्र कुमार को डीसीपी वेस्ट द्वारा निलंबित कर पुलिस लाइन सम्बद्ध किया जा रहा है साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच एसीपी पनकी से करायी जा रही है जिससे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके और सही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



