सुनील बाजपेई
कानपुर। सांप्रदायिक दृष्टिकोण से बहुत संवेदनशील कानपुर में सालों से बंद पड़े मंदिरों को खुलवाने का अभियान लगातार जारी है, जिस क्रम में यहां की भाजपाई मेयर प्रमिला पांडे आज रविवार को रायपुरवा का थाना क्षेत्र के डिप्टी पड़ाव पहुंचकर सालों से बंद पड़े मंदिर को खुलवाया। इस दौरान उनके साथ 2 कंपनी पीएसी और 5 थानों की फोर्स साथ रही।
इसके लिए मेयर करीब 100 मीटर तंग गलियों से होते हुए मंदिर के बाहर तक पहुंचीं। वहां देखा कि मंदिर के आसपास कब्जा किया गया था। इसके बाद मंदिर के अंदर गईं और पूजा अर्चना की। यहां मंदिर को बचाने के लिए हिंदू परिवार ने ही चारों तरफ घर बनाकर मंदिर को कवर कर लिया। यहां महापौर अंदर दाखिल हुई तो मंदिर पूरी तरह सुरक्षित मिला। पूरा परिवार मिलकर मंदिर को सुरक्षित रखे हुए है। आसपास मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। मंदिर के अंदर सभी देवी-देवता सुरक्षित मिले और हिंदू परिवार मंदिर का रोजाना पूजन-अर्चन करता है। महापौर ने कहा कि अवैध निर्माण किया गया है। इसे तोड़ा जाएगा।
वहीं दूसरी ओर पूछने पर मंदिर की देखरेख करने वाले आदर्श तिवारी ने बताया-मंदिर करीब 100 साल पुराना है। ये पूरा मुस्लिम एरिया है। मंदिर की रक्षा करने के लिए आसपास दुकान और मकान बनाया है।
याद रहे कि मेयर का यह तीसरा अभियान है। इससे पहले 19 दिसंबर, 23 दिसंबर को भी मंदिरों से कब्जा हटवाया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



