google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर : अब गोविंद नगर में भी कठोर परिश्रम के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने लापरवाह थानेदारों को लाइन भेज कई में किया फेरबदल ,जिसमें बाबूपुरवा ,शिवराजपुर और घाटमपुर के सफल कार्यकाल के बाद गोविंद नगर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह

सुनील बाजपेई
कानपुरI कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले यहां के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने लापरवाह थानेदारों को लाइन का रास्ता दिखाने के साथ ही कई थानेदारों में फेर बदल बदल भी किया है, जिसके क्रम में बाबूपुरवा, शिवराजपुर और घाटमपुर के बाद अब चुनौती पूर्ण गोविंद नगर की कमान इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के हवाले की है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह गोविंद नगर से पहले बाबूपुरवा, शिवराजपुर और घाटमपुर में भी पीड़ितों की हर संभव सहायता के साथ ही कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के मामले में सफल रहे हैं और अब कर्तव्य के प्रति उनकी प्रगाढ़ निष्ठा कठोर परिश्रम के साथ पीड़ितों के हित में अपराधियों के खिलाफ गोविंद नगर में भी सक्रिय है।
दरअसल पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की मंशा चार्ज के मामले में केवल उन्हीं थानेदारों को महत्व देना है ,जो कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करते हुए अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करते हैं ,जिनमें इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का भी नाम शामिल है। जहां तक प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर के रूप में तेजतर्रार, व्यवहार कुशल और जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की चुनौतीपूर्ण नियुक्ति का सवाल है , उसे उनकी कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ और पीड़ितों के हित में अपने कर्तव्य का पालन सदैव निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना ही माना जा रहा है। यही नहीं यूपी की पुलिस सेवा में आने के बाद निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपनी धुन के भी पक्के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ उनकी कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। साथ ही वह कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि गोविंद नगर के नए प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की कर्तव्य के प्रति उनकी प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)