google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में शुद्ध प्लस के मालिक को जान से मारने की धमकी ,रिपोर्ट दर्ज ,जांच शुरू

उद्योगपति दीपक खेमका ने कोहना थाने में दर्ज कराई है अज्ञात कालर के खिलाफ एफ आई आर

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां एक अज्ञात कालर की ओर से पैसे की मांग करते हुए उद्योगपति शुद्ध प्लस के मालिक दीपक खेमका को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इस बारे में कोहना थाने में दर्ज कराई गई एफ आर के मुताबिक कॉलर ने पान मसाला शुद्ध प्लस के मालिक उद्योगपति दीपक खेमका से कहा है कि अगर व्यापार करना चाहते हो तो रुपए दे दो। अगर रुपए नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। वहीं इस बारे में पुलिस की ओर से जो जानकारी मिली है ,उसके मुताबिक धमकी देने वाले के बारे में जानकारी लगभग मिल गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक उद्योगपति शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका के पास सुबह लगभग 11:30 बजे तीसरे नंबर से कॉल आया। इस पर फिर धमकी दी गई कि तुमने फोन पर मना करके अच्छा नहीं किया। अब तुम देखोगे कि क्या होता है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कोहना थाने में एफ आई आर दर्ज कराई।
इस एफ आई आर में दीपक खेमका ने लिखा है कि मैं सुबह अपनी कार से फैक्ट्री जा रहा था। इसी समय मेरे मोबाइल पर एक कॉल आई। जैसे ही मैंने हैलो बोला, उधर से कॉलर ने कहा- अगर आपको व्यापार ठीक से करना है और सुरक्षित रहना है तो जो नंबर दे रहा हूं उस पर तुरंत संपर्क करो।
उन्होंने बताया कि कॉलर ने दूसरा मोबाइल नंबर दिया और बोला- इस नंबर पर बात करो। जैसा कह रहे हैं वैसा करो तो सुरक्षित रहोगे। उन्होंने दूसरे नंबर पर कॉल नहीं किया।
उद्योगपति दीपक के मुताबिक लेकिन थोड़ी ही देर में दिए गए मोबाइल नम्बर से दो-तीन बार मेरे पास कॉल आई। उन्होंने ने बताया कि उस नम्बर पर बात की। उसने रुपए देने की बात कही। लेकिन इस बार मैंने कॉलर को साफ मना कर दिया।
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाम छिपाकर आपराधिक धमकी देना और जबरन वसूली की धारा में एफआईआर दर्ज कर जिन नम्बरों से फोन आया था उनकी सीडीआर (कॉल डीटेल रिपोर्ट) निकलवाई जा रही है।
अवगत कराते चलें कि पार्वती बागला रोड निवासी शुद्ध प्लस पान मसाला प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के मालिक दीपक खेमका का व्यापार देश के कई शहरों में व्यापार है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)