राजगढ़ मीरजापुर /मीरजापुर सोनभद्र बॉर्डर पर स्थित करमा विकास खंड क्षेत्र के बिसहार में बुधवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि शैलेश सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि अविनाश पटेल, नीरज श्रीवास्तव तथा आनंद प्रकाश पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि आज 10 वर्ष हो गए विद्यालय पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जाते-जाते उन्होंने कहा कि विद्यालय में बोरिंग और पानी की टंकी दी जाएगी और जो भी विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा उन्हें दायित्व दिया जाएगा उन्हें पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा।
शिक्षा सबसे पहले महत्वपूर्ण है इसलिए सभी को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। स्कूल के छात्राओं में देश भक्ति गीत गाकर सबका मनमोह लिया। इसके बाद बच्चों कविता, गीत, व्यायाम और विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभिन्न खेल, प्रतियोगिता, कक्षा में स्थान पाने वाले, अनुशासन में रहने वाले, शत प्रतिशत स्कूल में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरदीप मौर्य,ओपी भारती, अशोक यादव, सत्येंद्र पटेल, संदीप कुमार, पंकज कुमार, नेहा, गायत्री सिंह के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत अभिभावक मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



