google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में कर्मवीर सिंह ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच का उद्घाटन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/जिले के पालीगंज प्रखण्ड सह अनुमण्डल अंतर्गत खिरिमोड बाजार में दुर्गापूजा के अवसर पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके लिए बनाए गए मंच का उद्घाटन कर्मवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने किया।
जानकारी के अनुसारप्टना जिले के पालीगंज प्रखण्ड सह अनुमंडल क्षेत्र के खिरिमोड बाजार में शुक्रवार की शाम दुर्गापूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री दुर्गापूजा कमिटी की ओर से किया गया। वही कार्यक्रम का मंचन के लिए बनाए गए मंच का उद्घाटन कर्मवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया तथा क्षेत्रीय जिला पार्षद मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर बिधिवत रूप से किया। वही कार्यक्रम के आयोजक की ओर से सभी अतिथियों तथा कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करनेवाले कर्मवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, स्थानीय जिला पार्षद मिथिलेश कुमार, स्थानीय मुखिया दशरथ चंद्रवंशी, पालीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष आनन्द यादव, जदयू नेता हेमंत पटेल तथा पत्रकार वेद प्रकाश ने कार्यक्रम के आयोजन करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे सामाजिक कार्यकर्ता नवीन यादव तथा विकास यादव को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने से जीवन मे खुशी तथा आनन्द महसूस होती है।
मौके पर कर्मवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, जिला पार्षद मिथिलेश कुमार, आनन्द यादव, भोला कुमार, हेमंत पटेल, मुखिया दहरथ चंद्रवंशी, मनोज यादव, पत्रकार वेद प्रकाश, पंकज कुमार, सचिव मंगकेश कुमार, अनिकेत कुमार, उप सचिव रोहित शर्मा पंकज, व्यस्थापक नवीन यादव, जितेंद्र यादव, तेज प्रताप, राज कुमार वर्मा, अध्यक्ष विकास यादव, उपाध्यक्ष दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष सुड्डू यादव, अजय यादव, उप कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, अमित यादव, आशुतोष कुमार, मिन्हाज आलम तथा रणधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)