रोहित यादव ने सभी से इस पर्व को धूमधाम से मनाने की अपील की और मातारानी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की
जोगबनी।
नगर परिषद जोगबनी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि और जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रोहित यादव ने नगर परिषद क्षेत्रवासियों तथा नरपतगंज विधानसभा के सभी निवासियों को दशहरा की बधाई दी है।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमें एकता, साहस और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करता है। रोहित यादव ने सभी से इस पर्व को धूमधाम से मनाने की अपील की और मातारानी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास, समृद्धि और सामाजिक एकता को प्राथमिकता दी है। नगर परिषद क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।
रोहित यादव ने अपने संदेश में बताया कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी से मिलकर एकजुट रहने और सामाजिक सामंजस्य को बनाए रखने की अपील की। उनका यह प्रयास भाजपा की सकारात्मक छवि को और मजबूत करने के साथ-साथ नगर परिषद क्षेत्र के विकास में योगदान देने का है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



