google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

करणी सेना ने वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर उन्हें याद कर किया नमन और शहरवासियों के बीच किया लड्डू वितरण

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 23 अप्रैल 2026: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने जुगसलाई कुंवर चौक में धूम धाम से मनाते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया । उनका जीवन संघर्ष, पराक्रम और स्वाभिमान का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है।कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा लड्डू वितरण कर आम जनों के बीच उनके आदर्शों को साझा किया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, हरि सिंह राजपूत,लवकेश सिंह,श्रवण सिंह,मोलू,लक्खू व अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)