google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री कसौधन समाज वैश्य गुप्ता समाज द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक हुआ सम्पन्न





समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। श्री कसौधन वैश्य गुप्ता समाज मस्तूरी द्वारा 24/07/2022 रविवार को सामूहिक रूद्राभिषेक कसौधन गुप्ता भवन मे रखा गया था। जिसमे 17 जोडो ने पूजा मे भाग लिया। पूजा का कार्यक्रम सुबह 11बजे से 4बजे तक विधी विधान से गुरूदेव पंडित श्री आलोक मिश्रा जी सीपत वाले ने बहुत ही सुन्दर ढंग से सामुहिक पूजा सम्पन्न कराया। जिसमे मस्तूरी ईकाई के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, सचिव जितेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संरक्षक बसन्त गुप्ता, पदुमन गुप्ता, राधारमण गुप्ता, रघुराज गुप्ता, कमल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, महेश गुप्ता, भोला गुप्ता, सुनील, अनिल गुप्ता कृष्णकुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, योगेश गुप्ता, रानू गुप्ता ,एवं सभी स्वजातीय बन्धु माताओ बहनो ने सावन की पवित्र मास मे शिव जी का रूद्राभिषेक कर अपने एवं परिवार ,समाज, ग्राम वासीयों की सुख समृद्धि की कामना की । भगवान भोले नाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करे ।पूजा आरती पश्चात गुरूदेव को बसन्त गुप्ता द्वारा आवला पौधा प्रदान कर प्रसाद वितरण किया गया। सभी का सराहनीय योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)