google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीसीबी वर्ग में जिला टॉपर जोया अख्तर को 94.25% अंक लाने पर सपा नेता व चेयरमैन पद के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद फैसल ने बधाई दी




दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी

नजीबाबाद ।आपको बता दें कि मोहल्ला जाब्तागंज निवासी सलीम अख्तर की पुत्री जोया अख्तर नजीबाबाद सेंटमैरी इंटरमीडिएट मे छात्रा द्वारा 94.25 % अंक प्राप्त कर पीसीबी वर्ग में जिला टॉप कर नगर का नाम रोशन किया है।नगर के समाजसेवी सपा नेता वे नजीबाबाद चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार हाजी मोहम्मद फैसल ने उनके घर पहुंच कर अपने वर्ग में जिला टॉपर जोया अख्तर को गिफ्ट भेंट कर और पूरे परिवार को बधाई दी।नजीबाबाद मोहल्ला जाब्तागंज निवासी सलीम अहमद पुत्री जोया अख्तर ने वर्ष 2021 – 2022 के सेंट मेरिज स्कूल में 12 क्लास में 94.25 % अंक प्राप्त करने वाली। ऐसी होनहार छात्रा की नगर के समाजसेवी वह नजीबाबाद चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार हाजी मोहम्मद फैसल ने हौसला अफजाई करते हुए।उनके परिवार को मुबारकबाद पेश की और कहां की आपकी बेटी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। आज के दौर में लड़कियां निरंतर ऊंचाई को छू कर अपने माता-पिता व शहर का नाम रोशन कर रही है। जोया अख्तर भी उन माता-पिता के लिए एक मिसाल है और जोया अख्तर ने यह सिद्ध कर दिया के देश की बेटियां बेटों से कम नहीं होती बल के कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने वाली है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी जोया अपना शहर व जिला के नाम ऐसे ही रोशन करती रहेंगे। समाजसेवी हाजी मोहम्मद ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी इस अवसर पर जोया अख्तर का परिवार व हाजी मोहम्मद कासिम,, मोहम्मद शाहिद ,मोहम्मद अरशद ,मोहम्मद शाकिर ,आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)