google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

काशी सांसद बालकवि सम्मेलन हुआ आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
काशी सांसद बालकवि सम्मेलन 2025, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा सेवापुरी वाराणसी में गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तथा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुनील बिन्द ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह रहे ।इस अवसर पर समस्त 12 विधाओं पर कविता पाठ का संचालन किया गया जिसमें कंपोजिट विद्यालय पूरे, कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहडा , प्रोजेक्ट माला गुड़िया और कंपोजिट विद्यालय गुड़िया के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आलोक त्रिपाठी द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन में विजेताओं मे खुशी दुबे ,प्रिंस पाल, आकाश ,निधि, योगिता, विनय मौर्य इत्यादि छात्र रहे। निर्णायक मंडल में प्राथमिक विद्यालय ठटरा प्रथम से श्रीमती कल्पना सिंह तथा कंपोजिट विद्यालय पूरे से विनोद कुमार वर्मा रहे समापन चंद्रबली पटेल प्रधान अध्यापक द्वारा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)