समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकासखंड के पम्पापुर में गुरुवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। बिजली विभाग द्वारा लगाए गए इस शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।शिविर के संबंध में एसडीओ राहुल यादव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है।राहुल यादव ने स्पष्ट किया कि बिल में त्रुटि, दोहरे कनेक्शन, रीडिंग संबंधी समस्याओं और योजना से संबंधित शिकायतों का तत्काल निवारण किया जा रहा है।बहरा निवासी त्रिभुवन ने शिविर में अपनी समस्या बताई, जिसके तत्काल निस्तारण का आश्वासन दिया गया।उधर मनियारीपुर फीडर से जुड़े बरेमा गांव में भी बिजली राहत शिविर का आयोजन किया गया। अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कैम्प में कुल लगभग 5 लाख का राजस्व आय हुआ।जिसमे कुल 50 लोगों ने ओटीएस करवाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



