समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलाउद्दीनपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने विद्या तथा ज्ञान की जननी माता सरस्वती के चित्र माल्यार्पण कर सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ कर प्रतिभागी छात्र छात्राओं सम्मानित किया,साथ ही उन्होंने कहा युवाओं को खेल को खेल के भावना से खेल कर ऊंचाई हासिल करनी चाहिए। कार्यऋम में गायन में विनायक मिश्रा , अथर्व मिश्रा , लोकगीत समूह जान्हवी मिश्र , अपूर्वा पांडेय , नित्या सिंह , अनन्या गुप्ता , कृतिका पाल एकल भजन में जान्हवी मिश्रा , स्नेहा गिरी) द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक , संगीत , गायन व नृत्य में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
मानस सिंह , बसंत लाल पटेल , राजकुमार कश्यप , श्यामबली पटेल , विनोद पटेल , विनीत पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



