सीवरेज व पेयजल परियोजनाओं से आधुनिक शहर बनने की राह तेज : पूर्व कृषि मंत्री जे.पी. दलाल
दैनिक समाज जागरण,
( महेन्द्र जावला बहल )
बहल। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि बहल कस्बे में सीवरेज व पेयजल परियोजनाओं पर लगभग 87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूर्ण होने से कस्बे में पेयजल आपूर्ति की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और सीवरेज व्यवस्था बन जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
वे आज ब्रह्मदत्त मेमोरियल हॉल, बहल में नागरिकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहल को शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।
जेपी दलाल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कपिल देव को नागरिकों की एक निगरानी कमेटी बनाने और स्थानीय लोगों से तालमेल रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रत्येक क्षेत्र का सही लेवल, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और ड्राइंग के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए। दलाल ने ग्रामीणों से भी सुझाव मांगे और अधिकारियों को उन पर गंभीरता से विचार करने को कहा।
बैठक में उपस्थित लोगों ने बहल को उपमंडल बनाने, नए तहसील भवन, सीएचसी निर्माण और बस स्टैंड कार्य शुरू कराने की मांग रखने पर सहमति जताई। जेपी दलाल ने कहा कि ये मांगें आगामी लोहारू विधानसभा की प्रस्तावित सीएम रैली में प्रमुखता से रखी जाएंगी।
BOX news
मृतक किसान दलीप के परिजनों से मिले जेपी दलाल
पूर्व मंत्री जेपी दलाल सोमवार को मृतक किसान दलीप के परिजनों से भी मिले। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों से उनकी लगातार बात हो रही है और वे हर दिन मामले की अपडेट ले रहे हैं।
उन्होंने किसान की पत्नी व पुत्र को विश्वास दिलाया कि कानून पर भरोसा रखें—हत्यारे किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। दलाल ने कहा कि किसान दलीप की हत्या से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



