google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

काशी राज काली मंदिर पर भारी अतिक्रमण कारी।

काशीराज काली मंदिर पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा।

समाज जागरण वाराणसी ब्यूरो

वाराणसी। एक तरफ योगी मोदी जी पुराने मंदिरों को संरक्षित करने की बात कर रहे है वहीं शहर के पुराने ऐतिहासिक मंदिर अतिक्रमण कारियों के खुराक बनते जा रहे है। वाराणसी गोदौलिया – चौक मार्ग पर लबे सड़क स्थित ऐतिहासिक काशी राज काली मंदिर है इसी मंदिर प्रांगण में गौतमेश्वर महादेव कभी मंदिर है पर अतिक्रमणकारी कब्जा जमाकर बैठ गए है। पूरा मंदिर परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही है।गंगासड़क, पार्क, फुटपाथ ही नहीं शहर के ऐतिहासिक मंदिर पर भी जबरन अतिक्रमणकारियों ने वह भू माफियाओं ने कब्जा जमा रखा है।


वाराणसी गोदौलिया चौराहे से चंद कदम दूर महाराज बनारस द्वारा स्थापित ऐतिहासिक काशीराज काली मंदिर मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर मंदिर परिसर तक में अवैध कब्जा है। मंदिर के मुख्य द्वार पर होर्डिंग प्रचार बोर्ड लगाकर मंदिर की खूबसूरती नकाशी को ढक दिया गया बल्कि अंदर जाने वाले रास्ते पर कुर्सी – टेबल लगाकर अंदर मंदिर परिसर में अवैध तरीके से रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है। तो वहीं कुछ लोग सुबह मंदिर परिसर में गाय बांध व गाय के गोबर रख मंदिर परिसर में गंदगी नरक मचार रखा है तो वही अवैध तरीके से यहां गाड़ियों की भी पार्किंग किया जा रहा है। न बोलने वाला कोई है और न देखने वाला।


जानकारी के लिए बताते चलें कि मंदिर अपने स्थापत्य कला में बेजोड़ है। इसमें कोई संदेह नहीं कि मंदिर हेरीटेज बनारस का हिस्सा है। इसी सड़क से रोजाना न जाने कितने प्रशासनिक आला अधिकारियों से लेकर मंत्रिओं की हूटर बजाती गाड़ियां इसी सड़क से होकर गुजरती है लेकिन किसी की नजर इस ओर नहीं जाती, जबकि मंदिर का मुख्य द्वार पर ही होडिंग और बैनर लगा उसे पाट दिया गया है। गौरतलब हो कि जी 20 की बैठकों को लेकर शहर को सजाने – संवारने का काम जोरों पर है। हाल ही में चितरंजन पार्क स्थित दुकानों को भी प्रशासन ने हटवा दिया है। ऐसे में शहर के ह्रदय स्थल गोदौलिया से चंद कदमों की दूरी पर स्थित काशी राज काली मंदिर व गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर अवैध कब्जा गले से नहीं उतरता।


मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों और पर्यटकों को भी अतिक्रमण के चलते आने -जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार मंदिर को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले ये कहकर भम्रीत करते हैं कि यहां कोई मंदिर है ही नहीं।
फिलहाल यहां भगवान अतिक्रमण के घेरे में है और भक्त परेशान। प्रशासन शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने का रोड मैप तैयार कर उस पर अमल कर रहा है इसके बावजूद मंदिर पर अवैध अतिक्रमण जमाए बैठे अवैध कब्जेदारों का कहना है हम तो जैसे है वैसे ही रहेंगे।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 30 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित रूप से प्रकाशित होने वाला एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पत्र है, जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई हिंदी भाषी राज्यों में व्यापक रूप से प्रसारित होता है। निष्पक्ष  पत्रकारिता, जनहित और  सामाजिक सरोकार इस  अखबार की पहचान हैं। जुलाई 2026 के इस अंक में देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ समाज,  राजनीति,…
  • एयरबस A350-1000ULR ने रचा इतिहास, बिना रुके 24 घंटे 24 मिनट तक भरी उड़ान
    क्वांटास के ‘प्रोजेक्ट सनराइज’ से पहले दुनिया की सबसे लंबी परीक्षण उड़ान सफल नई दिल्ली, एजेंसी। विमान निर्माता एयरबस ने अपने अत्याधुनिक A350-1000ULR (Ultra Long Range) विमान के साथ एविएशन इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। कंपनी ने मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से टूलूज़ (फ्रांस) तक इस विमान की 24 घंटे 24 मिनट की लगातार नॉन-स्टॉप…
  • 18 साल… कई मालिक… कई संकट, फिर भी आसमान में कायम है स्पाइसजेट का यह विमान
    VT-SGB से VT-SLC तक का सफर भारतीय एविएशन उद्योग के उतार-चढ़ाव का बना गवाह नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय विमानन उद्योग में कुछ विमान केवल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समय के साथ उद्योग के इतिहास के भी गवाह बन जाते हैं। ऐसा ही एक विमान…
  • इंडिगो ने एक और अंतरराष्ट्रीय रूट बंद करने का लिया फैसला
    विंटर 2026 से चेन्नई-रियूनियन आइलैंड उड़ान होगी बंद, हाल के महीनों में तीसरा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य छोड़ा नई दिल्ली, एजेंसी। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने एक और अंतरराष्ट्रीय रूट से अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विंटर 2026 शेड्यूल से एयरलाइन चेन्नई से रियूनियन आइलैंड (Réunion Island) के लिए…
  • CWG 2026: अलीगढ़ के लाल ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर
    लखनऊ | 29 जुलाई 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के होनहार एथलीट गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अतरौली…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)