_
समाज जागरण वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। तमिल संगमम के दूसरे फेज के लिए शहर में तैयारियां तेज हैं। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम को 17 दिसंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं इस संगमम को यादगार बनाने के लिए रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि इसी स्पेशल ट्रेनों से अतिथियों का आवागमन होगा।
गाड़ी संख्या (610) चेन्नई सेंट्रल से 15 दिसंबर को सुबह 10:45 बजे चलकर 17 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। इसके बाद वापसी के लिए गाड़ी संख्या 06102 वाराणसी जंक्शन से 20 दिसंबर की रात 11:20 बजे रवाना होगी।
दूसरी गाड़ी संख्या 06103 कन्याकुमारी से 15 दिसंबर को रात 8 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद 19 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06104 वाराणसी जंक्शन से 22 दिसंबर को रात 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी।
तीसरी गाड़ी संख्या 06105 कोयंबटूर से 19 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। 21 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे वाराणसी जंक्शन पर आएगी। चौथी गाड़ी संख्या 06107 कन्याकुमारी से 20 दिसंबर को रात्रि 8:55 बजे चलेगी। 23 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे वाराणस जंक्शन पहुंचेगी।
पांचवीं गाड़ी संख्या 36109 चेन्नई सेंट्रल से 23 दिसंबर की सुबह 10:45 बजे चलकर 25 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 06111 कोयंबटूर से 25 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। 27 दिसंबर को सुबह 1:30 बजे वाराणसी में आएगी। सातवीं गाड़ी संख्या 6113 चेन्नई सेंट्रल से 27 दिसंबर को सुबह 13:45 बजे रवाना होगी और 29 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे वाराणसी जंक्शन पर आएगी।
- चार्जिंग मुफ्त, लेकिन खतरे की कीमत पड़ सकती है भारीसार्वजनिक USB पोर्ट से हो सकता है ‘जूस जैकिंग’, निजी डेटा की सुरक्षा जरूरी नई दिल्ली। सफर के दौरान मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगे तो सार्वजनिक स्थानों पर लगे मुफ्त USB चार्जिंग पोर्ट राहत देते हैं। लेकिन साइबर सुरक्षा के लिहाज से ऐसे अनजान USB पोर्ट का इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है। इनके…
- ‘उड़ता तीर’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज, भारत-पाकिस्तान रिश्तों की कहानी से जुड़ी फिल्मसोशल मीडिया पोस्ट में दावा—‘धुरंधर’ से पहले बनी थी फिल्म, निर्माता ने इसे मनोरंजन आधारित बताया नई दिल्ली, 27 सितंबर। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की पृष्ठभूमि से जुड़ी फिल्म ‘उड़ता तीर’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फिल्म को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से प्रसारित हो रही है, जिसमें फिल्म…
- बारिश और तेज हवा ने धान-बाजरा की फसल खेतों में बिछाई, किसानों की बढ़ी चिंताखेतों में भरा पानी, धान के दाने काले पड़ने और फफूंद लगने का खतरा; सब्जियों की फसल भी प्रभावित समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर गुन्नौर। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के बदले मिजाज का सबसे अधिक असर खेतों में तैयार खड़ी फसलों पर देखने को…
- सलखन-बेलछ मार्ग बना गड्ढों का जाल, बारिश से आवागमन मुश्किलजलभराव से सड़क के गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी समाज जागरण/अवधेश कुमार गुप्तासोनभद्र। सदर विकासखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण संपर्क मार्गों की बदहाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है। सलखन से बेलछ होते हुए रुदौली…
- दीपावली से पहले CISF का सुरक्षा पाठ, 600 छात्रों को सिखाए आग से बचाव के तरीकेअग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का कराया गया अभ्यास, पटाखों और बिजली सुरक्षा को लेकर किया जागरूक समाज जागरण/अकबर अलीशक्तिनगर/सोनभद्र। आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित तरीके से मनाने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की फायर विंग की ओर से शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को एनटीपीसी रिहंद के सेंट जोसेफ स्कूल में अग्नि सुरक्षा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








