google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से मिली जानकारी*

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

सोनभद्र। बभनी विकास खंड के ग्राम इकदिरी में हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से किसानों को रासायन-मुक्त खेती के फायदे बताए गए।
वक्ताओं ने बताया कि जैविक खेती से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा होती है।
मनोरंजक प्रस्तुतियों के जरिए किसानों को यह समझाया गया कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अधिक उपयोग मिट्टी और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।

कार्यक्रम में राजेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद शर्मा, संतोष कुमार, रामचरण, जवाहर जोगी, तुकाराम व विभाग के मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)