google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हजारीबाग के कवि दिवाकर पाठक को दिव्य रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित*


पंकज कुमार पाठक ,संवाददाता दैनिक समाज जागरण
हज़ारीबाग-हज़ारीबाग कंडाबेर निवासी दिवाकर पाठक को जमशेदपुर में बीते आठ दिसम्बर को दिव्य ग्रंथ अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष अरविंद तिवारी द्वारा  दिव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि जमशेदपुर में दिव्य ग्रंथ अध्ययन केंद्र के द्वारा ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सोनारी मरीन ड्राइव में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।मुख्य अतिथि इंदौर से अंतरराष्ट्रीय कवि जाने माने भागवत प्रवक्ता डॉ राजीव शर्मा,विशिष्ट अतिथि राजयोग ध्यान प्रशिक्षक डॉ राजेश चावले, सीवीओ कोल इंडिया बृजेश त्रिपाठी अंतराष्ट्रीय शायर एजीएम कोल इंडिया सुशील साहिल,श्यामल सुमन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अलग अलग जगहों से आए कवियों ने काव्य का पाठ कर  उपस्थित लोगों  की वाह वाही लूटी।कार्यक्रम के अंत मे  दिवाकर पाठक एवं आए अन्य कवियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अथिति एवं  संस्था के अध्यक्ष अरविंद तिवारी के द्वारा  दिव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)