google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केन्द्रिय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मनाया अग्नि सुरक्षा दिवस



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार प्रखंड संवाददाता नबीनगर(औरंगाबाद)

नबीनगर(बिहार) जिले के नबीनगर में बीआरबीसीएल ताप विद्युत संयंत्र में तैनात केन्द्रिय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्निशमन दस्ता द्वारा अग्नि सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बीआरबीसीएल के जी एम,उप कमांडेंट अनिल गौड़,निरीक्षक अग्नि आशीष रंजन तिवारी समेत संयंत्र के अधिकारियों एवं केन्द्रिय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवम सभी अधिकसरियों और औद्योगिक सुरक्षा बलों द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति शपथ भी लिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित पुस्तिका का विमोचन करते हुए अग्निशमन दस्ता के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दस्ता देश की अग्रिम पंक्ति का दस्ता है।मुख्य अतिथि द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाने की घोषणा किया गया।सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी एवम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा तथा 20 अप्रैल को भव्य समापन होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)