google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खैर कतावाली पुलिस ने जहरीली शराब कांड: शराब माफिया अनिल के साथी के खिलाफ पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट में जब्तीकरण की कार्रवाई




रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़

अलीगढ़ में हुए जहरीली शराब कांड में खैर कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है आपको बताते चलें खैर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 334/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड शराब माफिया अनिल चौधरी के आरोपी साथी शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र सोहन सिंह उर्फ जय देव यादव निवासी नगला उड़इया माजरा नगरिया पट्टी देवरी थाना हसायन जनपद हाथरस शराब माफिया आरोपी शिवा की खाता संख्या 40 में से 0.257 हेक्टेयर भूमि स्थित नगला उड़इया माजरा नगरिया पट्टी देवरी जनपद हाथरस का बैनामा 6 मई 2020 को शराब माफिया के द्वारा अपनी पत्नी सरोज देवी के नाम जमीन खरीदी गई थी। क्रय की गई भूमि की कीमत 796700/- रुपये हैं। शराब माफिया शिवा के द्वारा अपनी पत्नी के नाम ग्रह की गई इस जमीन को कोतवाली खैर पुलिस टीम के द्वारा अलीगढ़ के जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश के अनुपालन में 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्ती करण की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही मुकदमा अपराध संख्या 334/2021 धारा 2/3  गैंगस्टर एक्ट थाना लोधा क्षेत्र के गांव लोधा निवासी शराब माफिया नरेंद्र कुमार के खिलाफ 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एक्टिवा गाड़ी को जप्त किया गया है। कोतवाली खेर पुलिस टीम के द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ की गई जबकि करण की कार्यवाही अलीगढ़ की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के बाद पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)